Ram Charita Manas

Bala-Kanda

Conversation between Shri Ram-Laxman and Parshuram.

ॐ श्री परमात्मने नमः


This overlay will guide you through the buttons:

संस्कृत्म
A English

ॐ श्री गणेशाय नमः

Chaupai / चोपाई

नाथ संभुधनु भंजनिहारा । होइहि केउ एक दास तुम्हारा ॥ आयसु काह कहिअ किन मोही । सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ॥

सेवकु सो जो करै सेवकाई । अरि करनी करि करिअ लराई ॥ सुनहु राम जेहिं सिवधनु तोरा । सहसबाहु सम सो रिपु मोरा ॥

सो बिलगाउ बिहाइ समाजा । न त मारे जैहहिं सब राजा ॥ सुनि मुनि बचन लखन मुसुकाने । बोले परसुधरहि अपमाने ॥

बहु धनुहीं तोरीं लरिकाईं । कबहुँ न असि रिस कीन्हि गोसाईं ॥ एहि धनु पर ममता केहि हेतू । सुनि रिसाइ कह भृगुकुलकेतू ॥

Doha / दोहा

दो. रे नृप बालक कालबस बोलत तोहि न सँमार ॥ धनुही सम तिपुरारि धनु बिदित सकल संसार ॥ २७१ ॥

Chaupai / चोपाई

लखन कहा हँसि हमरें जाना । सुनहु देव सब धनुष समाना ॥ का छति लाभु जून धनु तौरें । देखा राम नयन के भोरें ॥

छुअत टूट रघुपतिहु न दोसू । मुनि बिनु काज करिअ कत रोसू । बोले चितइ परसु की ओरा । रे सठ सुनेहि सुभाउ न मोरा ॥

बालकु बोलि बधउँ नहिं तोही । केवल मुनि जड़ जानहि मोही ॥ बाल ब्रह्मचारी अति कोही । बिस्व बिदित छत्रियकुल द्रोही ॥

भुजबल भूमि भूप बिनु कीन्ही । बिपुल बार महिदेवन्ह दीन्ही ॥ सहसबाहु भुज छेदनिहारा । परसु बिलोकु महीपकुमारा ॥

Doha / दोहा

दो. मातु पितहि जनि सोचबस करसि महीसकिसोर । गर्भन्ह के अर्भक दलन परसु मोर अति घोर ॥ २७२ ॥

Chaupai / चोपाई

बिहसि लखनु बोले मृदु बानी । अहो मुनीसु महा भटमानी ॥ पुनि पुनि मोहि देखाव कुठारू । चहत उड़ावन फूँकि पहारू ॥

इहाँ कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं । जे तरजनी देखि मरि जाहीं ॥ देखि कुठारु सरासन बाना । मैं कछु कहा सहित अभिमाना ॥

भृगुसुत समुझि जनेउ बिलोकी । जो कछु कहहु सहउँ रिस रोकी ॥ सुर महिसुर हरिजन अरु गाई । हमरें कुल इन्ह पर न सुराई ॥

बधें पापु अपकीरति हारें । मारतहूँ पा परिअ तुम्हारें ॥ कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा । ब्यर्थ धरहु धनु बान कुठारा ॥

Doha / दोहा

दो. जो बिलोकि अनुचित कहेउँ छमहु महामुनि धीर । सुनि सरोष भृगुबंसमनि बोले गिरा गभीर ॥ २७३ ॥

Chaupai / चोपाई

कौसिक सुनहु मंद यहु बालकु । कुटिल कालबस निज कुल घालकु ॥ भानु बंस राकेस कलंकू । निपट निरंकुस अबुध असंकू ॥

काल कवलु होइहि छन माहीं । कहउँ पुकारि खोरि मोहि नाहीं ॥ तुम्ह हटकउ जौं चहहु उबारा । कहि प्रतापु बलु रोषु हमारा ॥

लखन कहेउ मुनि सुजस तुम्हारा । तुम्हहि अछत को बरनै पारा ॥ अपने मुँह तुम्ह आपनि करनी । बार अनेक भाँति बहु बरनी ॥

नहिं संतोषु त पुनि कछु कहहू । जनि रिस रोकि दुसह दुख सहहू ॥ बीरब्रती तुम्ह धीर अछोभा । गारी देत न पावहु सोभा ॥

Doha / दोहा

दो. सूर समर करनी करहिं कहि न जनावहिं आपु । बिद्यमान रन पाइ रिपु कायर कथहिं प्रतापु ॥ २७४ ॥

Chaupai / चोपाई

तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा । बार बार मोहि लागि बोलावा ॥ सुनत लखन के बचन कठोरा । परसु सुधारि धरेउ कर घोरा ॥

अब जनि देइ दोसु मोहि लोगू । कटुबादी बालकु बधजोगू ॥ बाल बिलोकि बहुत मैं बाँचा । अब यहु मरनिहार भा साँचा ॥

कौसिक कहा छमिअ अपराधू । बाल दोष गुन गनहिं न साधू ॥ खर कुठार मैं अकरुन कोही । आगें अपराधी गुरुद्रोही ॥

उतर देत छोड़उँ बिनु मारें । केवल कौसिक सील तुम्हारें ॥ न त एहि काटि कुठार कठोरें । गुरहि उरिन होतेउँ श्रम थोरें ॥

Doha / दोहा

दो. गाधिसूनु कह हृदयँ हँसि मुनिहि हरिअरइ सूझ । अयमय खाँड न ऊखमय अजहुँ न बूझ अबूझ ॥ २७५ ॥

Chaupai / चोपाई

कहेउ लखन मुनि सीलु तुम्हारा । को नहि जान बिदित संसारा ॥ माता पितहि उरिन भए नीकें । गुर रिनु रहा सोचु बड़ जीकें ॥

सो जनु हमरेहि माथे काढ़ा । दिन चलि गए ब्याज बड़ बाढ़ा ॥ अब आनिअ ब्यवहरिआ बोली । तुरत देउँ मैं थैली खोली ॥

सुनि कटु बचन कुठार सुधारा । हाय हाय सब सभा पुकारा ॥ भृगुबर परसु देखावहु मोही । बिप्र बिचारि बचउँ नृपद्रोही ॥

मिले न कबहुँ सुभट रन गाढ़े । द्विज देवता घरहि के बाढ़े ॥ अनुचित कहि सब लोग पुकारे । रघुपति सयनहिं लखनु नेवारे ॥

Doha / दोहा

दो. लखन उतर आहुति सरिस भृगुबर कोपु कृसानु । बढ़त देखि जल सम बचन बोले रघुकुलभानु ॥ २७६ ॥

Chaupai / चोपाई

नाथ करहु बालक पर छोहू । सूध दूधमुख करिअ न कोहू ॥ जौं पै प्रभु प्रभाउ कछु जाना । तौ कि बराबरि करत अयाना ॥

जौं लरिका कछु अचगरि करहीं । गुर पितु मातु मोद मन भरहीं ॥ करिअ कृपा सिसु सेवक जानी । तुम्ह सम सील धीर मुनि ग्यानी ॥

राम बचन सुनि कछुक जुड़ाने । कहि कछु लखनु बहुरि मुसकाने ॥ हँसत देखि नख सिख रिस ब्यापी । राम तोर भ्राता बड़ पापी ॥

गौर सरीर स्याम मन माहीं । कालकूटमुख पयमुख नाहीं ॥ सहज टेढ़ अनुहरइ न तोही । नीचु मीचु सम देख न मौहीं ॥

Doha / दोहा

दो. लखन कहेउ हँसि सुनहु मुनि क्रोधु पाप कर मूल । जेहि बस जन अनुचित करहिं चरहिं बिस्व प्रतिकूल ॥ २७७ ॥

Chaupai / चोपाई

मैं तुम्हार अनुचर मुनिराया । परिहरि कोपु करिअ अब दाया ॥ टूट चाप नहिं जुरहि रिसाने । बैठिअ होइहिं पाय पिराने ॥

जौ अति प्रिय तौ करिअ उपाई । जोरिअ कोउ बड़ गुनी बोलाई ॥ बोलत लखनहिं जनकु डेराहीं । मष्ट करहु अनुचित भल नाहीं ॥

थर थर कापहिं पुर नर नारी । छोट कुमार खोट बड़ भारी ॥ भृगुपति सुनि सुनि निरभय बानी । रिस तन जरइ होइ बल हानी ॥

बोले रामहि देइ निहोरा । बचउँ बिचारि बंधु लघु तोरा ॥ मनु मलीन तनु सुंदर कैसें । बिष रस भरा कनक घटु जैसैं ॥

Doha / दोहा

दो. सुनि लछिमन बिहसे बहुरि नयन तरेरे राम । गुर समीप गवने सकुचि परिहरि बानी बाम ॥ २७८ ॥

Chaupai / चोपाई

अति बिनीत मृदु सीतल बानी । बोले रामु जोरि जुग पानी ॥ सुनहु नाथ तुम्ह सहज सुजाना । बालक बचनु करिअ नहिं काना ॥

बररै बालक एकु सुभाऊ । इन्हहि न संत बिदूषहिं काऊ ॥ तेहिं नाहीं कछु काज बिगारा । अपराधी में नाथ तुम्हारा ॥

कृपा कोपु बधु बँधब गोसाईं । मो पर करिअ दास की नाई ॥ कहिअ बेगि जेहि बिधि रिस जाई । मुनिनायक सोइ करौं उपाई ॥

कह मुनि राम जाइ रिस कैसें । अजहुँ अनुज तव चितव अनैसें ॥ एहि के कंठ कुठारु न दीन्हा । तौ मैं काह कोपु करि कीन्हा ॥

Doha / दोहा

दो. गर्भ स्त्रवहिं अवनिप रवनि सुनि कुठार गति घोर । परसु अछत देखउँ जिअत बैरी भूपकिसोर ॥ २७९ ॥

Chaupai / चोपाई

बहइ न हाथु दहइ रिस छाती । भा कुठारु कुंठित नृपघाती ॥ भयउ बाम बिधि फिरेउ सुभाऊ । मोरे हृदयँ कृपा कसि काऊ ॥

आजु दया दुखु दुसह सहावा । सुनि सौमित्र बिहसि सिरु नावा ॥ बाउ कृपा मूरति अनुकूला । बोलत बचन झरत जनु फूला ॥

जौं पै कृपाँ जरिहिं मुनि गाता । क्रोध भएँ तनु राख बिधाता ॥ देखु जनक हठि बालक एहू । कीन्ह चहत जड़ जमपुर गेहू ॥

बेगि करहु किन आँखिन्ह ओटा । देखत छोट खोट नृप ढोटा ॥ बिहसे लखनु कहा मन माहीं । मूदें आँखि कतहुँ कोउ नाहीं ॥

Doha / दोहा

दो. परसुरामु तब राम प्रति बोले उर अति क्रोधु । संभु सरासनु तोरि सठ करसि हमार प्रबोधु ॥ २८० ॥

Chaupai / चोपाई

बंधु कहइ कटु संमत तोरें । तू छल बिनय करसि कर जोरें ॥ करु परितोषु मोर संग्रामा । नाहिं त छाड़ कहाउब रामा ॥

छलु तजि करहि समरु सिवद्रोही । बंधु सहित न त मारउँ तोही ॥ भृगुपति बकहिं कुठार उठाएँ । मन मुसकाहिं रामु सिर नाएँ ॥

गुनह लखन कर हम पर रोषू । कतहुँ सुधाइहु ते बड़ दोषू ॥ टेढ़ जानि सब बंदइ काहू । बक्र चंद्रमहि ग्रसइ न राहू ॥

राम कहेउ रिस तजिअ मुनीसा । कर कुठारु आगें यह सीसा ॥ जेंहिं रिस जाइ करिअ सोइ स्वामी । मोहि जानि आपन अनुगामी ॥

Doha / दोहा

दो. प्रभुहि सेवकहि समरु कस तजहु बिप्रबर रोसु । बेषु बिलोकें कहेसि कछु बालकहू नहिं दोसु ॥ २८१ ॥

Chaupai / चोपाई

देखि कुठार बान धनु धारी । भै लरिकहि रिस बीरु बिचारी ॥ नामु जान पै तुम्हहि न चीन्हा । बंस सुभायँ उतरु तेंहिं दीन्हा ॥

जौं तुम्ह औतेहु मुनि की नाईं । पद रज सिर सिसु धरत गोसाईं ॥ छमहु चूक अनजानत केरी । चहिअ बिप्र उर कृपा घनेरी ॥

हमहि तुम्हहि सरिबरि कसि नाथा ॥ कहहु न कहाँ चरन कहँ माथा ॥ राम मात्र लघु नाम हमारा । परसु सहित बड़ नाम तोहारा ॥

देव एकु गुनु धनुष हमारें । नव गुन परम पुनीत तुम्हारें ॥ सब प्रकार हम तुम्ह सन हारे । छमहु बिप्र अपराध हमारे ॥

Doha / दोहा

दो. बार बार मुनि बिप्रबर कहा राम सन राम । बोले भृगुपति सरुष हसि तहूँ बंधु सम बाम ॥ २८२ ॥

Chaupai / चोपाई

निपटहिं द्विज करि जानहि मोही । मैं जस बिप्र सुनावउँ तोही ॥ चाप स्त्रुवा सर आहुति जानू । कोप मोर अति घोर कृसानु ॥

समिधि सेन चतुरंग सुहाई । महा महीप भए पसु आई ॥ मै एहि परसु काटि बलि दीन्हे । समर जग्य जप कोटिन्ह कीन्हे ॥

मोर प्रभाउ बिदित नहिं तोरें । बोलसि निदरि बिप्र के भोरें ॥ भंजेउ चापु दापु बड़ बाढ़ा । अहमिति मनहुँ जीति जगु ठाढ़ा ॥

राम कहा मुनि कहहु बिचारी । रिस अति बड़ि लघु चूक हमारी ॥ छुअतहिं टूट पिनाक पुराना । मैं कहि हेतु करौं अभिमाना ॥

Doha / दोहा

दो. जौं हम निदरहिं बिप्र बदि सत्य सुनहु भृगुनाथ । तौ अस को जग सुभटु जेहि भय बस नावहिं माथ ॥ २८३ ॥

Chaupai / चोपाई

देव दनुज भूपति भट नाना । समबल अधिक होउ बलवाना ॥ जौं रन हमहि पचारै कोऊ । लरहिं सुखेन कालु किन होऊ ॥

छत्रिय तनु धरि समर सकाना । कुल कलंकु तेहिं पावँर आना ॥ कहउँ सुभाउ न कुलहि प्रसंसी । कालहु डरहिं न रन रघुबंसी ॥

बिप्रबंस कै असि प्रभुताई । अभय होइ जो तुम्हहि डेराई ॥ सुनु मृदु गूढ़ बचन रघुपति के । उघरे पटल परसुधर मति के ॥

राम रमापति कर धनु लेहू । खैंचहु मिटै मोर संदेहू ॥ देत चापु आपुहिं चलि गयऊ । परसुराम मन बिसमय भयऊ ॥

Doha / दोहा

दो. जाना राम प्रभाउ तब पुलक प्रफुल्लित गात । जोरि पानि बोले बचन ह्दयँ न प्रेमु अमात ॥ २८४ ॥

Chaupai / चोपाई

जय रघुबंस बनज बन भानू । गहन दनुज कुल दहन कृसानु ॥ जय सुर बिप्र धेनु हितकारी । जय मद मोह कोह भ्रम हारी ॥

बिनय सील करुना गुन सागर । जयति बचन रचना अति नागर ॥ सेवक सुखद सुभग सब अंगा । जय सरीर छबि कोटि अनंगा ॥

करौं काह मुख एक प्रसंसा । जय महेस मन मानस हंसा ॥ अनुचित बहुत कहेउँ अग्याता । छमहु छमामंदिर दोउ भ्राता ॥

कहि जय जय जय रघुकुलकेतू । भृगुपति गए बनहि तप हेतू ॥ अपभयँ कुटिल महीप डेराने । जहँ तहँ कायर गवँहिं पराने ॥

Doha / दोहा

दो. देवन्ह दीन्हीं दुंदुभीं प्रभु पर बरषहिं फूल । हरषे पुर नर नारि सब मिटी मोहमय सूल ॥ २८५ ॥

Chaupai / चोपाई

अति गहगहे बाजने बाजे । सबहिं मनोहर मंगल साजे ॥ जूथ जूथ मिलि सुमुख सुनयनीं । करहिं गान कल कोकिलबयनी ॥

सुखु बिदेह कर बरनि न जाई । जन्मदरिद्र मनहुँ निधि पाई ॥ गत त्रास भइ सीय सुखारी । जनु बिधु उदयँ चकोरकुमारी ॥

जनक कीन्ह कौसिकहि प्रनामा । प्रभु प्रसाद धनु भंजेउ रामा ॥ मोहि कृतकृत्य कीन्ह दुहुँ भाईं । अब जो उचित सो कहिअ गोसाई ॥

कह मुनि सुनु नरनाथ प्रबीना । रहा बिबाहु चाप आधीना ॥ टूटतहीं धनु भयउ बिबाहू । सुर नर नाग बिदित सब काहु ॥

Add to Playlist

Practice Later

No Playlist Found

Create a Verse Post


namo namaḥ!

भाषा चुने (Choose Language)

Gyaandweep Gyaandweep

namo namaḥ!

Sign Up to practice more than 60 Vedic Scriptures and 100 of chants, one verse at a time.

Login to track your learning and teaching progress.


Sign In